फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   PPE Kit

प्राइवेट अस्पतालों में पीपीईकिट व मास्क पहनकर मरीजों का इलाज करेंगे चिकित्सक

Wed, 17 Jun 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
PPE Kit
बहराइच। जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत जुड़े अस्पतालों में अब हर मरीज का इलाज आसानी से किया जा सकेगा। इसके लिए डीएम ने सात प्राइवेट अस्पतालों को पीपीई किट व मास्क वितरित कर चिकित्सकों से अस्पताल में आने वाले मरीजों को आसानी से इलाज कर राहत दी जाए। प्राइवेट अस्पतालों को एक हजार पीपीई किट व पांच सौ मास्क वितरित किया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में प्राइवेट अस्पतालों के चिकित्सकों को पीपीई किट व मास्क वितरित कार्यक्रम आयोजित हुआ। अध्यक्षता डीएम शंभु कुमार ने किया। डीएम ने बताया कि सीएसआर के तहत शासन द्वारा इस निर्देश के साथ इम्पैनल्ड प्राइवेट चिकित्सालयों को पीपीई किट व एन-95 मास्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं कि सभी चिकित्सालय आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के निर्धारित दर पर चिकित्सकीय सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन

सभी चिकित्सालय सीएमओ के कार्यालय द्वारा प्रदान किए गए प्रशिक्षण एवं कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के संबंध में राज्य सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करेंगे। इस मौके पर सीडीओ अरविंद चौहान, प्रशिक्षु आईएएस सूरज पटेल, सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अजीत चंद्राद्व उपायुक्त उद्योग मोहन शर्मा, डीएचईआईओ रवींद्र त्यागी समेत अन्य अधिकारी व इंपैनल्ड प्राइवेट चिकित्सालयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन अस्पतालों को मिली
नाम पीपीई किट मास्क
बद्री प्रसाद मेमोरियल हास्पिटल 250 100
हिंदुस्तान चाइल्ड केयर हॉस्पिटल 200 100
महेश चिल्ड्रेन पॉलीक्लीनिक 25 10
मुस्तफा हास्पिटल रिसिया 200 100
आलिया नर्सिंग होम कैसरगंज 125 90
राम जानकी हास्पिटल 100 50
रेनबो हास्पिटल 100 50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed