{"_id":"6a4fe513b6642745420498ad","slug":"power-out-for-13-hours-at-chittaura-chc-patients-in-distress-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-152831-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: चित्तौरा सीएचसी की 13 घंटे गुल रही बिजली, बेहाल हुए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: चित्तौरा सीएचसी की 13 घंटे गुल रही बिजली, बेहाल हुए मरीज
विज्ञापन
बहराइच। बुधवार देर रात हुई तेज बारिश के बाद चित्तौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब 13 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। रात करीब एक बजे बिजली गुल होने के बाद बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिजली गुल होने के बाद अस्पताल का जनरेटर भी चालू नहीं हो सका, क्योंकि उसमें डीजल उपलब्ध नहीं था। लंबे समय तक बिजली न आने से इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गया, जिससे वार्ड और अन्य आवश्यक सेवाएं प्रभावित रहीं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री ने बताया कि बिजली बाधित होने के दौरान जनरेटर में डीजल नहीं था और इनवर्टर भी पूरी तरह डिस्चार्ज हो गया था।
उधर, कैसरगंज के अधिशासी अभियंता जागेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ जाने से आपूर्ति बाधित हुई थी। खराबी दूर कर दोपहर में बिजली बहाल करा दी गई। वहीं शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में बारिश के दौरान पेड़ की डाल सड़क पर गिरने से करीब आधे घंटे तक आवागमन भी बाधित रहा।