फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Police took US citizen Manveer to Punjab.

Bahraich News: अमेरिकी नागरिक मनवीर को पंजाब ले गई पुलिस

Mon, 03 Aug 2026 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Police took US citizen Manveer to Punjab.
आरोपी मनवीर सिंह ढिल्लो।
बहराइच। भारत-नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा से गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक मनवीर सिंह ढिल्लों को बहराइच पुलिस सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पंजाब के लिए लेकर रवाना हुई। वह पंजाब के मोगा जिले के थाना सिटी में दर्ज एक मामले में वांछित है। आरोपी को चार अगस्त मंगलवार को मोगा जिले की अदालत में पेश किया जाएगा। रुपईडीहा थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने 23 जुलाई को नेपाल के रास्ते बिना वैध वीजा भारतीय सीमा में प्रवेश करने के आरोप में मनवीर सिंह ढिल्लों और पंजाब के अजनाला थाने पर हमले के मामले में आरोपित विक्रमजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। मोगा जिले के निवासी मनवीर सिंह ढिल्लों के विरुद्ध मोगा के थाना सिटी में देशद्रोह से जुड़े मामले में कार्रवाई चल रही है। उसकी पेशी 4 अगस्त को है। इसके लिए अदालत से वारंट-बी जारी किया गया था।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस के निरीक्षक जनक शर्मा की ओर से वारंट बी पेश करने के बाद सुनवाई करते हुए सीजेएम प्रिया राय की अदालत ने मनवीर सिंह ढिल्लों को कड़ी सुरक्षा के बीच पंजाब ले जाकर अदालत में पेश करने की अनुमति दी थी। इसी के तहत बहराइच पुलिस सोमवार सुबह आरोपी को जिला कारागार से लेकर पंजाब के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम आरोपी को अदालत में पेश करेगी। इसके बाद न्यायालय के आदेश के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed