फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Police recruitment examination will be held at 11 centres, 4,608 candidates will appear

Bahraich News: 11 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, 4,608 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Fri, 16 Aug 2024 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 16 Aug 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Police recruitment examination will be held at 11 centres, 4,608 candidates will appear
बहराइच। पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती के लिए यहां पर 23 से 25 अगस्त व 30 और 31 अगस्त को दो पालियों में संपन्न होने वाली लिखित परीक्षा के लिए जिलाधिकारी सचल दस्तों का गठन किया है। जिले में 11 केंद्रों परीक्षा होगी। जिसमें कुल 4,608 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन

डीएम मोनिका रानी ने बताया कि परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर काॅलेज में 456, जीजीआईसी में 384, आजाद इंटर कॉलेज में 384, महाराज सिंह इंटर कॉलेज में 408, पंडित वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इंटर काॅलेज में 480 व तारा महिला इंटर कॉलेज में 192 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इन परीक्षा केंद्रों के लिए गठित दो सदस्यीय सचल दल में जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय व श्रम प्रवर्तन अधिकारी सूरज त्रिपाठी शामिल हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार परीक्षा केंद्र र्स्वश्य ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 960, महिला पीजी काॅलेज में 480, राजकीय पॉलीटेक्निक आसाम चौराहा में 480, आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 240 और राजकीय पॉलीटेक्निक मोहम्मदपुर (आईटीआई कैंपस), नानपारा रोड बहराइच में 144 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इन परीक्षा केंद्रों के लिए गठित दो सदस्यीय सचल दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार व जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सचल दल में शामिल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि परीक्षा अवधि में भ्रमणशील रहकर परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराएंगे। इसके साथ ही यथास्थिति से नोडल अधिकारी प्रशासन एडीएम व नोडल अधिकारी पुलिस अपर पुलिस अधीक्षक नगर को अवगत कराते रहेंगे।
---------------------
रक्षाबंधन व पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए होगा अतिरिक्त बसों का संचालन


बहराइच। रोडवेज प्रशासन ने रक्षाबंधन व पुलिस भर्ती परीक्षा के विशेष कार्ययोजना बनाई है। यात्रियों को इस दौरान कोई परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए रोडवेज प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ के सापेक्ष रूटों पर अतिरिक्त बसों के संचालन की कार्ययोजना बनाई है।

एआरएम ज्ञानचंद्र भारती ने बताया कि रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की योजना 18 अगस्त की रात 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने बताया कि परिचालकों के मशीन में निशुल्क योजना के फाॅरमेट को फीड कर दिया गया है। एआरएम ने बताया कि पर्व के दिन जिस मार्ग पर अधिक भीड़ रहेगी, उसपर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए भी बसों के संचालन की विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के एक दिन पूर्व से ही जिस मार्ग पर अधिक परीक्षार्थी दिखाई देंगे, उसपर अतिरिक्त बसों को संचालन किया जाएगा। जिससे किसी भी परीक्षार्थी को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed