फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Police Immediately arrive at the accident

दुर्घटना पर तत्काल पहुंचेगी पुलिस

Wed, 01 Jul 2015 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 01 Jul 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
किसी भी प्रकार के सुझाव और शिकायत को ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा जा सकेगा। एसपी ने जनता को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से यह निर्णय लेने की पहल की है। पुलिस लाइंस सभागार में पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय ने बताया कि हाईवे पर वाहनों की रफ्तार अधिक होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की ओर से जिले को भेजे 19 वाहनों को थानों के लिए रवाना किया जा रहा है। हाईवे पर पड़ने वाले थानों में भेजे जाने वाले वाहन को पेट्रोलिंग पर लगाया जाएगा। एसपी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से 9454458177 नंबर पर व्हाट्सएप शुरू किया जाएगा। इस नंबर पर किसी भी तरह की हादसे की सूचना दी जा सकेगी।
विज्ञापन


जिस पर तत्काल पुलिस सहायता के लिए उपलब्ध हो जाएगी। इसी तरह ट्रैफिक से जुड़ी समस्याओं और सुझाव को भी इस नंबर पर भेजा जा सकेगा, जिस पर पुलिस महकमा तत्परता से कार्यवाही करेगा। एसपी ने व्हाट्सएप नंबर के प्रचार प्रसार के लिए तिकोनीबाग चौकी से वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एएसपी नगर दिनेश त्रिपाठी, सीओ रिसिया अकमल खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जुलाई को दुर्घटना रहित डे के रूप में मनाते हुए यातायात पुलिस की ओर से कोतवाली देहात के तिकोनीबाग चौकी परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय ने किया। शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार की ओर से नेत्र रोगियों का परीक्षण किया गया। एसपी ने भी आंखों का परीक्षण कराया। इस दौरान एएसपी दिनेश त्रिपाठी, सीओ अकमल खां, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed