{"_id":"613e37978ebc3e83b5413194","slug":"police-engaged-in-finding-the-strings-of-two-murders-bahraich-news-lko595257961","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हत्याकांड के तार तलाशने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हत्याकांड के तार तलाशने में जुटी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फखरपुर (बहराइच)। गजाधरपुर और माधवपुर में हुए हत्याकांड के आपस में तार तलाशने की दिशा में पुलिस की सुई घूम गई है। पुलिस की जांच अब ग्रामीणों के साथ संवाद के साथ संभावनाओं पर भी टिकी हुई है। दोनों हत्याकांड के आपस में जुड़े होने की आशंका जतायी जा रही है। आईजी का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। घटनास्थल का रविवार की देर शाम आईजी ने निरीक्षण भी किया।
फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर ग्राम पंचायत में शनिवार को दो मासूमों के शव मिले थे। इसके बाद रविवार को फिर से एक महिला और एक बालिका के शव माधवपुर गांव में धान के खेत में मिले हैं। अलग-अलग जगहों पर मिले इन चार शव की पहचान अभी तक पुलिस नहीं कर पाई है। मगर इन हत्याकांडों के आपस में जुड़े होने की संभावनाएं जतायी जा रही हैं। पुलिस का दावा है कि सभी हत्या एक ही तरीके से की गई है। ऐसे में संभावना है कि किसी के द्वारा इन चारों को बाहर से लाकर हत्या कर फखरपुर में फेंक दिया गया है। आईजी डॉ. राकेश सिंह का कहना है कि कुछ सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस विवेचना तेजी से कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
चार से पांच दिन पुराने लग रहे शव
पुलिस का कहना है कि माधवपुर गांव में जिस महिला और बालिका का शव मिला है। वह करीब चार से पांच दिन पुराने होने की आशंका है। पुलिस के अनुसार शव के सिर में काफी कीड़े लग चुके थे। ऐसे में इनकी पहचान कराने में भी दिक्कत आ रही है। हालांकि एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि सभी की पहचान कराने के लिए पुलिस जिले के सोशल मीडिया के साथ ही दूसरे जिले की पुलिस से भी संपर्क कर रही है। जल्द ही इनकी शिनाख्त हो जाएगी।