{"_id":"604268418ebc3e59144f0d18","slug":"police-bahraich-news-lko568095590","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशी से झूम उठे 138 रिक्रूट आरक्षी, सलामी देकर ली देश सेवा की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशी से झूम उठे 138 रिक्रूट आरक्षी, सलामी देकर ली देश सेवा की शपथ
05 बीएचआर 35 - बहराइच के पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में परेड का निरीक्षण
- फोटो : BAHRAICH
Link Copied
बहराइच। पुलिस लाइन मैदान में शुक्रवार को रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि देवी पाटन मंडल के डीआईजी डॉ. राकेश सिंह रहे। सफलता की सीढ़ी चढ़ते ही सभी रिक्रूटस खुशी से झूम उठे। 138 रिक्रूट आरक्षियों ने उच्चाधिकारियों को सलामी दी तो वहीं अधिकारियों द्वारा देश की सेवा के लिए शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के लिए शुक्रवार को खुशियों भरा रहा। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह कार्यक्रम में डीआईजी डॉ. राकेश सिंह व एसपी डॉ. विपिन मिश्रा ने पॉसिंग आउट परेड की सलामी ली। पुलिस लाइन में 138 रिक्रूट आरक्षियों ने पासिंग आउट परेड को सफलता पूर्वक पास किया। डीआईजी ने रिक्रूट आरक्षियों की परेड समारोह में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र देकर हौसला आफजाई किया।
विज्ञापन
डीआईजी से सभी आरक्षियों को कर्तव्य पालन के साथ-साथ देश सेवा के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी आरक्षी खुशी से झूम उठे और एक दूसरे को बधाई देकर खुशियां मनाई। डीआईजी ने कहा कि पुलिस सेवा में जाने वाले आप सभी नौजवानों को अब वर्दी की शान बनाए रखने के साथ जनता की सेवा का मौका मिल रहा है। इसे अपने बेहतर प्रदर्शन से जनता के बीच विश्वास पैदा कर मजबूत बनाएं। जिससे पुलिस पर उनका भरोसा बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।