फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Pledge to protect the integrity of the country

कर्मियों को दिलाई देश की अखंडता की रक्षा की शपथ

Thu, 26 Nov 2020 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Pledge to protect the integrity of the country
बहराइच। संविधान की 71वीं वर्षगांठ के मौके पर कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी शंभु कुमार ने कलेक्ट्रेट व परिसर के अन्य कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान के उद्देशिका की शपथ दिलाई। डीएम ने सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को शपथ दिलाई कि ‘हम भारत के लोग भारत को एक (संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य) बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक, न्याय विचार अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और (राष्ट्र की एकता और अखंडता) और सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर 1949 को एततद्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मर्पित करते हैं’।
विज्ञापन

इसके अलावा जिलाधिकारी ने शपथ दिलाई कि हम सत्य निष्ठा से प्रतिज्ञान करते हैं कि ‘भारत के संविधान में दिये गये मूल कर्तव्यों का पालन करेंगे। संवैधानिक आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज व राष्ट्रीय प्रतीकों का आदर करेंगे। देश की संप्रभुता व अखंडता की रक्षा करेंगे। महिलाओं का सम्मान करेंगे। हिंसा से दूर रहकर बंधुता बढ़ायेंगे। सामासिक संस्कृति का संवर्द्धन व पर्यावरण का संरक्षण करेंगे। वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करेंगे। सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करेंगे। व्यक्तिगत व सामूहिक गतिविधि में उत्कृष्टता बढ़ायेंगेे। सबको शिक्षा के अवसर प्रदान करेंगे एवं स्वतंत्रता आंदोलन के आदर्शों को बढ़ावा देंगे’। इस अवसर पर लखनऊ में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में आयोजित संविधान दिवस समारोह का सजीव प्रसारण भी किया गया। इस मौके पर एडीएम जयचंद्र पांडेय, सीआरओ प्रदीप कुमार यादव, नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मधूसूदन आर्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed