{"_id":"69430bc0cc2d4422320c288d","slug":"players-showed-strength-in-mla-sports-competition-bahraich-news-c-98-1-slko1009-141382-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Thu, 18 Dec 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
सआदत इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। -संवाद
बहराइच / शिवपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से नानपारा स्थित सआदत इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बुधवार को विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के सब जूनियर, जूनियर और सीनियर स्तर के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नानपारा के विधायक रामनिवास वर्मा ने किया। अ एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मेहरबाननगर स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। विधायक ने शांति और सद्भाव का संदेश देते हुए कबूतर और गुब्बारे भी उड़ाए।
खेल प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ के सीनियर बालिका वर्ग में रचना गुप्ता ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि सीनियर बालक वर्ग में शिवम यादव और गयासुद्दीन विजेता बने। सब जूनियर बालक वर्ग में साजिद और जूनियर बालिका वर्ग में सावित्री ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम खेलों में वॉलीबॉल के सब जूनियर वर्ग में पीएम श्री वैवाही टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
वहीं कबड्डी के जूनियर बालिका वर्ग में राम नारायण मदेशिया की टीम ने बाजी मारी। पतरहिया विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत पीटी प्रदर्शन ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा, लंबी दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और बैडमिंटन जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जो देर शाम तक चलीं।
समापन अवसर पर विधायक रामनिवास वर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में एसडीएम, बीडीओ व बीईओ और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।