फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Players showcase their mettle in the Under-19 cricket trials.

Bahraich News: अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Mon, 06 Apr 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 06 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Players showcase their mettle in the Under-19 cricket trials.
बहराइच के ​इंदिरा गांधी स्टेडियम में क्रिकेट का ट्रायल देते ​खिलाड़ी।    -संवाद
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे अंडर-19 पुरुष क्रिकेट चयन ट्रायल के तीसरे दिन रविवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन



लखीमपुर और जिला क्रिकेट एसोसिएशन सीतापुर के बीच हुए मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष और व्यापक बनाने के लिए दोनों टीमों की ओर से 17-17 खिलाड़ियों को खेलने का अवसर दिया गया, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभाओं को परखा जा सके।
विज्ञापन



मुकाबले के दौरान बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया। ट्रायल के दौरान बीसीसीआई पैनल के चयनकर्ता अरविंद सोलंकी मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मैदान में अनुशासन और खेल भावना भी देखने को मिली। मैच में अंपायर की जिम्मेदारी शताक्षी अवस्थी और रोहित यादव ने निभाई।


आयोजन समिति के अनुसार सोमवार को लखीमपुर और बहराइच रेड के बीच अगला मुकाबला खेला जाएगा, उसमें भी खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed