{"_id":"5ec159f78ebc3e90af11c72a","slug":"pickup-full-of-workers-hit-the-tree-six-injured-bahraich-news-lko5219965110","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, छह घायल
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। महाराष्ट्र से श्रमिकों को लेकर सिद्धार्थनगर जा रही पिकअप लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कैसरगंज में पेड़ से टकरा गई। इससे पिकअप में सवार छह श्रमिक घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक चालक को झपकी आने पर हादसा हुआ है।
सिद्धार्थनगर जिला निवासी सिकंदर सिंह (42), सरोज सिंह (35), तेज बहादुर सिंह (34), शिवचरण (32), अरविंद (20) और सोनू (12) समेत 10 लोग महाराष्ट्र में रहकर मजदूरी करते थे। लॉकडाउन के कारण सभी घर के लिए रवाना हुए। श्रमिकों ने महाराष्ट्र में पिकअप वाहन बुक कराया था।
पिकअप वाहन लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कैसरगंज कस्बे में परमहंस डिग्री कॉलेज के निकट पहुंची। इसी दौरान चालक नियंत्रण खो बैठा। पिकअप पेड़ से टकरा गई, जिससे चीख-पुकार मच गई। सूचना पर कैसरगंज के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
घायलों को सीएचसी पहुंचाया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।