फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   People scorched by the hot wind erosion

गर्म हवा के थपेड़ों से झुलसे तराईवासी

Thu, 19 May 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 19 May 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
People scorched by the hot wind erosion
गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
गर्म पछुवा हवाओं ने गुरुवार को भी तराईवासियों को बेहाल किया। दोपहर में घरों से निकले लोग चिलचिलाती धूप के बीच गर्म हवा के थपेड़ों से झुलसने को मजबूर रहे। जिससे सुबह से दोपहर बाद तक लोगाें को झुलसन का एहसास हुआ। जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। मौसम वैज्ञानिक ने अभी वर्षा की संभावना से इंकार किया है। 
विज्ञापन


चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान किए हुए है। सुबह 8 बजे से ही निकल रही चिलचिलाती धूप का सामना कर लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। कामकाज के सिलसिले में जो लो बाहर निकल रहे हैं। उन्हें गर्म पछुवा हवा के थपेड़े का सामना करना पड़ रहा है। घर में भी उमस परेशान किए हुए है।
विज्ञापन


गुुरुवार को पारा और ऊपर चढ़ गया है। अचानक बढ़ रहे तापमान से जनजीवन अस्त व्यस्त दिखा। पंखे और कूलर भी लोवोल्टेज के कारण गर्मी से राहत नहीं दे पा रहे हैं। जिससे लोग परेशान हैं। दोपहर में घर से निकलने वाले लोग अपने शरीर कपड़ों से ढके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि गुरुवार को तराई में बहराइच का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। पश्चिमोत्तर दिशा से गर्म हवाएं 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं। जिसके चलते लोग झुलसने को मजबूर रहे। सार्वजनिक स्थलों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। डॉ. सिंह ने कहा कि इस सप्ताह वर्षा या आंधी के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed