फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   People of all classes should respect the historic decision

ऐतिहासिक फैसले का सभी वर्गों के लोग करें सम्मान

Tue, 05 Nov 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
People of all classes should respect the historic decision
महसी तहसील में मंगलवार को आयोजित समाधान दिवस में समस्याएं सुनते एसपी व सीडीओ। - फोटो : BAHRAICH
महसी (बहराइच)। महसी तहसील परिसर में मंगलवार को संपूूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या मुद्दे पर आने वाले सुप्रीमकोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का सभी वर्गों के लोग सम्मान करें। किसी भी क्षेत्र में विवाद न करें।
विज्ञापन

महसी तहसील में सीडीओ अरविंद चौहान व एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर की अध्यक्षता में संपूूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जुटे फरियादियों को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि आने वाले समय में अयोध्या पर ऐतिहासिक फैसला आ रहा है। उसमें किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक ताकतों को सक्रिय होने से पूर्व ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य पुलिस प्रशासन को सूचना दें। शांति और सौहार्द बनाएं रखें।
विज्ञापन

जिले में धारा 144 लागू है। गांव में अगर कोई बाहरी अराजक तत्व आता है तो उस पर कड़ी नजर रखी जाए। वहीं पुलिस विभाग को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी सूचना को नजरंदाज न करें। तत्काल मौके पर जाकर उसकी जांच करें। अराजक तत्व हैैं, उनकी पहचान कर कड़ी कार्रवाई करें। किसी के बहकावे में लोग न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि संपूूर्ण समाधान दिवस में आए प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें। संपूूर्ण समाधान दिवस में मांझा दरिया बुर्द के कटान पीड़ितों ने पट्टों पर कब्जा दिलाने की बात कही। इस पर उन्होंने टीम बनाकर पट्टों को पैमाइश कर कब्जा तत्काल दिलाने के निर्देश एसडीएम को दिए। इस बारे में एसडीएम महसी ने राजस्व निरीक्षक मांझा दरिया बुर्द की अगुवाई में चार सदस्यीय लेखपालों की टीम गठित कर पैमाइश करने के आदेश दे दिए।
वहीं, सीडीओ ने पावर कॉर्पोरेशन व पूर्ति के अधिक प्रार्थना पत्र आने पर नाराजगी जतायी। इस मौके पर सीओ शंकर प्रसाद, एसडीएम एसके त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय, डीडी कृषि, सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।

ऋण पर 10 प्रतिशत कमीशन मांगने का लगाया आरोप
संपूूर्ण समाधान दिवस में सिपहिया प्यूली निवासी शंकरशरन पुत्र कौशल किशोर ने सीडीओ को पत्र सौंपा। ग्रामीण ने कहा कि आर्यावर्त बैंक के मैनेजर की ओर से ऋण मंजूरी के लिए 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही है। इस पर सीडीओ ने जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय को अवगत कराया। कृषि अधिकारी ने बैंक मैनेजर को मौके पर बुलाकर स्पष्टीकरण मांगा। वहीं बैंक मैनेजर ने कहा कि कमीशन मांगने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed