{"_id":"5f0b3cc38ebc3e63887e1f45","slug":"people-living-in-houses-silence-on-the-streets-bahraich-news-lko530440976","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में रहे लोग, सड़कों पर दिखा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में रहे लोग, सड़कों पर दिखा सन्नाटा
विज्ञापन
बहराइच में रविवार को लॉकडाउन के दौरान चौक बाजार में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों को देखते हुए सीएम ने पूरे प्रदेश में शुक्रवार की रात से सोमवार की सुबह तक लॉक डाउन लगाया था। इसको देखते हुए जनपद वासियों ने रविवार को भी घरों में रहकर लॉकडाउन को सफल बनाने में सहयोग किया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। माल वाहक वाहन समेत इमरजेंसी सेवाएं बहाल होने के कारण जरूरतमंद लोग ही घरों से बाहर निकले।
कोरोना बीमारी की तेज होती रफ्तार को जिलेवासियों ने बखूबी समझा। शनिवार रात 10 बजे के बाद लगे लॉकडाउन के चलते लोग दो दिनों तक अपने घरों में रहे। कोरोना को हराने के जज्बे के साथ लोगों ने गलियों, बाजारों व सड़कों पर कदम नहीं रखा। इससे शहर के प्रमुख बाजार घंटाघर, पीपल चौराहा, अग्रसेन चौराहा, छोटी बाजार, छावनी बाजार समेत अन्य बाजार बंद रहीं। सड़क किनारे लगाने वाले ठेले खोमचे वाले भी नदारद रहे। सड़कों पर कुछ माल वाहक जरूर चलते नजर आए। सड़कों पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने उनकी जांच कर आगे जाने दिया। वहीं जरूरी सेवाओं में शामिल होने के चलते क्लीनिक व मेडिकल स्टोर खुले रहे।
मेडिकल स्टोर खुले होने के बावजूद कही भी पहले जैसी भीड़ नजर नहीं आई। अधिकांश लोगों ने पहले से ही जरूरत की दवाएं खरीदकर रख ली थीं। इस बाबत एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि शासन से आदेश मिलने के बाद शनिवार रात से ही बैरियर लगाकर चेकिंग करने के निर्देश जारी कर दिए गए थे। आने-जाने वाले हर लोगों से पूछताछ करने के बाद ही उन्हें जाने की इजाजत दी गई। बेवजह घर से निकलने वाले लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे। जिले भर में लॉकडाउन का पूर्णतया पालन कराया गया।