फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   People forced to travel while scrambling in dilapidated buses

जर्जर बसों में ठिठुरते हुए सफर करने को मजबूर लोग

Fri, 17 Jan 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
People forced to travel while scrambling in dilapidated buses
बहराइच में स्थित रोडवेज बसअड्डे पर खड़ी जर्जर बस। - फोटो : BAHRAICH
फोटो 26-बहराइच। परिवहन निगम की ओर से चलायी जा रहीं कई बसों की हालत खस्ता है। जर्जर कई बसों में शीशे नहीं हैं तो कुछ बसों में खिड़की खराब होने से शीशे बंद नहीं होते तो वहीं सीटें भी फटी हुई हैं। ऐसे में पूस की रात में रोडवेज की बसों से सफर करने वाले यात्रियों को ठिठुरते हुए अपनी यात्रा पूरी करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बहराइच रोडवेज बस अड्डे से परिवहन निगम द्वारा विभिन्न मार्गों पर 119 बसों का संचालन किया जा रहा है। सबसे अधिक बसें बहराइच से लखनऊ राजमार्ग पर चलती हैं। इस मार्ग पर सुबह से लेकर रात तक बसों का संचालन होता है। जबकि बलरामपुर, गोंडा, मिहींपुरवा, रुपईडीहा आदि स्थानों के लिए भी बसों का संचालन किया जा रहा है। मगर रोडवेज की अधिकतर बसों की हालत खस्ता है। रोडवेज की बसों में शीशे खराब होने के कारण खिड़की खुली ही रहती है। जबकि सीटों के कवर फटे होने के कारण उन पर बैठना भी मुश्किल होता है। कुछ सीटें टूटी हैं। ऐसे में जाड़े के मौसम में रात का सफर तय करने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

सुरक्षा यंत्र भी पड़े बेतरतीब
रोडवेज की बसों में आग से बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र लगाए जाने के आदेश हैं। अग्निशमन यंत्र को यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा को देखते हुए एक स्थान पर रखे जाने का निर्देश है। लेकिन परिवहन निगम के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यह यंत्र बस के अंदर इधर-उधर पड़ा रहता है। जिससे इनके खराब होने की आशंका भी बनी रहती है। किसी भी हादसे के समय इनका उपयोग करना भी मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री बोले, किराया वसूलते पर सुविधा पर ध्यान नहीं
रोडवेज की बसों से सफर करना किसी संघर्ष से कम नहीं होता है। यह कहते हुए यात्री धीरज व अटल सिंह ने बताया कि उनको बाराबंकी तक जाना है। रोडवेज की बस में बैठने के लिए ठीक से सीट भी उपलब्ध नहीं रहती है। किराया मनमाना वसूला जाता है। मगर सुविधा पर कोई ध्यान नहीं है। यात्री सूरज सिंह व केपी ने कहा कि रोडवेज की बसों में ठंड के समय में खिड़की के किनारे बैठकर सफर नहीं किया जा सकता। कई खिड़की के शीशे बंद नहीं होते हैं। ऐसे में तेज हवा के झोंके से मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

बजती रही घंटी, नहीं उठा फोन
रोडवेज बसों की अव्यवस्थाओं को लेकर बस अड्डे के स्टेशन प्रबंधक रमेश कुमार सेे बात करने का प्रयास किया गया। उनके मोबाइल पर कई बार फोन मिलाने पर घंटी बजती रही। मगर उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed