फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   People enraged by power cuts storm Tejwapur substation and create a ruckus.

Bahraich News: बिजली कटौती से भड़के लोग, तेजवापुर उपकेंद्र में घुसकर हंगामा

Thu, 13 Aug 2026 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
People enraged by power cuts storm Tejwapur substation and create a ruckus.
बहराइच/बौंडी। जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती और ट्रिपिंग से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के उपभोक्ता बेहाल हैं। तेजवापुर, रिसिया और मटेरा जैसे कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में रात में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों की नींद उड़ी हुई है। वहीं, जिला मुख्यालय पर भी आधे-आधे घंटे के अंतराल पर हो रही ट्रिपिंग ने परेशानी बढ़ा दी है। समस्या का समाधान न होने पर बुधवार रात तेजवापुर के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पहुंचकर जमकर हंगामा किया। कंट्रोल रूम में घुसकर ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटर से अभद्रता की और उसका मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन


बिजली कटौती से परेशान लोग बौंडी के तेजवापुर विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार रात करीब 11 बजे पहुंच कर प्रदर्शन करने लगे। लगभग 40 की संख्या में लोग सीधे कंट्रोल रूम में घुस गए। सभी का आरोप था कि अघोषित बिजली कटौती की जा रही है और जेई फोन तक नहीं उठा रहे हैं। भीड़ ने जमकर हंगामा काटा, ड्यूटी पर तैनात सब स्टेशन ऑपरेटर और उनके सहयोगी के साथ गाली-गलौज की। दोनों को कंट्रोल रूम से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान ऑपरेटर का मोबाइल फोन भी लोगों ने छीन लिया। घटना के कारण कुछ समय के लिए उपकेंद्र का संचालन प्रभावित हुआ। साथ ही ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी भी दहशत में आ गए। विद्युत विभाग के जेई रवि कुमार ने कहा कि विद्युत उपकेंद्र जैसे संवेदनशील प्रतिष्ठान में अनधिकृत प्रवेश कर बिजली संचालन में हस्तक्षेप करने के मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई है, हालांकि बाद में हंगामा करने वालों के माफी मांगने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मटेरा में एक सप्ताह से समस्या
मटेरा। मटेरा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार, मटेरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में 24 घंटे में मुश्किल से दो से तीन घंटे ही बिजली मिल पा रही है। करीब एक सप्ताह से आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न मिलने से ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। किसानों की धान की फसल भी प्रभावित हो रही है। बिजली न मिलने से किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।

रिसिया में पूरी रात गुल रही बिजली


रिसिया। रिसिया कस्बे में बुधवार रात करीब 10 बजे बिजली गुल हुई और सुबह करीब तीन बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। करीब पांच घंटे तक बिजली न आने से लोग पूरी रात परेशान रहे। कस्बा निवासी अंबुज, राजेंद्र प्रसाद, प्रवीन कुमार का कहना है कि एक तरफ भीषण गर्मी और उमस है, दूसरी तरफ बिजली की अनियमित आपूर्ति ने उन सबकी परेशानी दोगुनी कर दी है। लोगों ने विद्युत विभाग से रोस्टर के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित करने और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed