{"_id":"74a1acda0e7fc4e156e0d8d7262119a2","slug":"people-celebrated-guru-purnima-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नम:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नम:
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Fri, 31 Jul 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/रिसियामोड़। गुरु पूर्णिमा पर शुक्रवार को लोगों ने अपने गुरु का ध्यान कर उनका आशीर्वाद मांगा। स्नान-दान कर सुख-समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर बेरिया मंदिर में मेले का आयोजन हुआ, वहीं छोटी बेरिया समय माता मंदिर पर भी श्रद्धालुओं का तांता लगा।
जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया। शहर स्थित मठ-मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर गुरु का आशीर्वाद लिया।
बहराइच-गोंडा रोड स्थित बेरिया मंदिर में अरसे से गुरु पूर्णिमा पर मेला लगता आ रहा है। शुक्रवार को भी यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
लोगों ने पूजन-अर्चन व दान कर गुरु का ध्यान किया। बहराइच के अलावा गोंडा और नेपाल के श्रद्धालु भी बेरिया स्थित देवी मंदिर पहुंचे। सभी ने पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
मेले में लोगों ने जमकर खरीददारी भी की। इसी तरह परंपरा के तौर पर पुलिस लाइन स्थित छोटी बेरिया समय माता मंदिर में भी भोर से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। यहां भक्तों ने कथा सुनकर और दान पुण्य किया।
उधर, संत शिरोमणि रविदास मंदिर ट्रस्ट की ओर से सलारगंज स्थित मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। इस मौके पर गोष्ठी हुई।
कमेटी की संरक्षिका जयश्री देवी ने कहा कि संत गुरु रविदास के आदर्श व विचारों को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर संरक्षक आशाराम, सोहनलाल, डॉ. नंद कुमार राव, चंद्रिका प्रसाद गौतम, रानी देवी, बसंती देवी, रमेश चंद्र गौतम आदि लोग मौजूद थे।
वहीं, रिसिया स्थित नानकपुरा मोहल्ला स्थित पंचवटी आश्रम में पूजन-अर्चन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान जनजागरण समिति के अध्यक्ष पं रवि शंकर मिश्र ने गरीबों को वस्त्र वितरित किए। इस अवसर पर डॉ राजू निगम, सुधीर अग्रवाल, राम किशन आदि लोग मौजूद रहे।