फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   payagpur 317 vidhan sabha 2022

सात करोड़ की संपत्ति और नौ मुकदमे

Thu, 03 Feb 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
payagpur 317 vidhan sabha 2022
बहराइच। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन सपा, कांग्रेस व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इन तीनों उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा सपा के प्रत्याशी के पास संपत्ति है। सपा प्रत्याशी के खिलाफ एनएचआरएम समेत नौ मुकदमे भी दर्ज है, जबकि इनकी पत्नी जेवरात की शौकीन हैं। इनकी पत्नी के पास भारी मात्रा में जेवरात के साथ जमीन व नकदी भी है। सपा प्रत्याशी असलहे रखने का शौक भी रखते हैं। इनके पास तीन असलहे हैं।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने पयागपुर विधानसभा सीट से मुकेश श्रीवास्तव को उम्मीदवार बनाया है। बृहस्पतिवार को वह नामांकन करा चुके हैं। नामांकन के दौरान जमा किए गए शपथ पत्र में दर्शाया है कि इनके पास राइफल, बंदूक व रिवॉल्वर है। वह असलहा रखने के काफी शौकीन हैं। इनके पास सात करोड़ की संपत्ति व साढ़े चार लाख रुपये नकदी है। इनके ऊपर एनएचआरएम समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से कुछ मुकदमे अन्य जनपदों में दर्ज हैं। सपा प्रत्याशी की पत्नी पूजा श्रीवास्तव भी करोड़पति हैं और गहने रखने की काफी शौकीन हैं। इनके पास 710 ग्राम सोने व चांदी के जेवरात हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत अन्य स्थानों पर आलीशान मकान भी हैं। तीन मकान तो लखनऊ में ही बने हैं। सात करोड़ की संपत्ति पूजा श्रीवास्तव के पास मौजूद है।
विज्ञापन

नानपारा विधानसभा सीट से कांग्रेस की ओर से अब्दुल मोहम्मद सिद्दीकी ने नामांकन किया है। इनके पास एक करोड़ 63 लाख की संपत्ति है। डेढ़ लाख रुपये नकद हैं। इनकी पत्नी के पास 200 ग्राम सोना-चांदी के जेवरात व 50 लाख की संपत्ति है। अब वह नानपारा से मैदान में ताल ठोक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नानपारा विधानसभा सीट से कम्युनिस्ट पार्टी से कुलेराज यादव ने ताल ठोकी है। इनके खिलाफ खैरीघाट थाने में एक मुकदमा दर्ज है। 21 लाख की संपत्ति है जबकि खाते में 1200 रुपये हैं। बृहस्पतिवार को कराए गए नामांकन में सबसे कमजोर प्रत्याशी कुलेराज यादव ही दिखे। हालांकि चुनाव में जीत हासिल करने के लिए ताल ठोक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed