{"_id":"69c707d3bc0488a24e24d231fc11e218","slug":"patrols-will-intensify-for-protection-of-wildlife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन्यजीवों की सुरक्षा को तेज होगी गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्यजीवों की सुरक्षा को तेज होगी गश्त
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 25 Jun 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के वन, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गुरुवार को कतर्नियाघाट पहुंचे। वन राज्यमंत्री ने कतर्निया का दौरा करते हुए बरसात में वनकर्मियों को गश्त तेज करने के निर्देश दिए।
वन राज्यमंत्री फरीद महफूज किदवई निजी दौरे पर निशानगाड़ा वन विश्राम गृह कतर्नियाघाट पहुंचे थे। वन राज्यमंत्री ने वनाधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि बरसात के मौसम को देखते हुए वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए गश्त तेज कर दी जाए।
सीमावर्ती क्षेत्रों के संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर पूरी सतर्कता बरती जाए। किदवई ने प्रोजेक्ट टाइगर एवं वन अपराधियों के संबंध में की गई कार्रवाई की भी जानकारी ली। वन राज्यमंत्री ने डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजनाधिकारी दबीर हसन से संचालित कार्यक्रम एवं मानव वन्यजीव संघर्ष पर भी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
वन राज्यमंत्री ने डीएफओ कतर्नियाघाट आशीष तिवारी के साथ सीमावर्ती क्षेत्र एवं इको पर्यटन परिसर ककरहा एवं मोतीपुर का भी भ्रमण किया। इस मौके पर एसडीओ विनय कुमार श्रीवास्तव, वन क्षेत्राधिकारी गयादीन, आरएन सिंह, विकास अस्थाना, खुर्शीद अहमद, पीएन राय, पीके मिश्रा आदि मौजूद रहे।