{"_id":"68ffc3680248e05d6e04c315","slug":"patients-flocked-to-the-medical-college-and-had-to-wait-for-hours-bahraich-news-c-98-1-slko1009-138721-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में उमड़े मरीज, घंटों करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में उमड़े मरीज, घंटों करना पड़ा इंतजार
Tue, 28 Oct 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
बहराइच के मेडिकल कॉलेज में परचा काउंटर पर लगी मरीज व तीमारदारों की भीड़। -संवाद
बहराइच। इन दिनों सुबह-शाम की ठंड व दोपहर में हो रही गर्मी से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। इसके कारण लोग अधिक बीमार पड़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भरमार है। सोमवार को ओपीडी में 2150 से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे, जिनमें सर्दी जनित बीमारियों के मरीज सबसे अधिक रहे।
सोमवार सुबह से ही परचा काउंटर पर मरीजों की लाइन लगी रही। लोग अपनी बारी के इंतजार में घंटों लाइन में लगे रहे। रानीपुर क्षेत्र से पहुंचे राकेश ने बताया कि वह अपने पिता रामानंद का इलाज कराने के लिए सुबह आठ बजे ही आ गए थे। सुबह से लाइन में लगे होने के बावजूद 11:30 बजे उनका परचा बन पाया, जिसके बाद चिकित्सक को दिखाया गया।
आर्थो विभाग में भी मरीजों की भीड़ लगी रही। यहां ओपीडी के भर जाने पर मरीजों को बाहर बरामदे में इंतजार करना पड़ा। बंगलाचक से आईं सावित्री देवी ने बताया कि वह अपनी माता कुसुमा को लेकर सुबह 11 बजे पहुंचीं, लेकिन डेढ़ बजे नंबर आया। ओपीडी में भीड़ होने के कारण अंदर जगह न मिलने पर उन्हें बाहर बरामदे में ही इंतजार करना पड़ा। इस बीच मरीज दर्द से कराहती रहीं।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अरविंद शुक्ला ने बताया कि सोमवार को मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। आए हुए सभी मरीजों का उपचार कर दवाएं दी गईं। उन्होंने बताया कि मौसमी बीमारियों के सबसे अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।