फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   passengers upset

Bahraich News: रोडवेज बसें नहीं चलीं, परेशान हुए यात्री

Tue, 02 Jan 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 02 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
passengers upset
बहराइच। वाहन दुर्घटना कानून में सजा बढ़ाए जाने के विरोध में सोमवार को जिले के रोडवेज व निजी बसों के साथ ट्रक चालकों ने चक्का जाम कर दिया। रोडवेज की सभी 130 बसें डिपो में खड़ी करके चालकों ने प्रदर्शन किया। इसके साथ निजी बस और ट्रक चालकों ने शहर के प्रमुख मार्गाें पर जगह-जगह वाहन खड़े कर विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लखनऊ हाईवे पर टोल प्लाजा व अन्य स्थानों पर ट्रक खड़े कर प्रदर्शन के चलते अन्य वाहनों का आवागमन प्रभावित हुए। बसें नहीं चलने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। नए कानून के विरोध में सोमवार सुबह बिना किसी सूचना के ट्रक चालकों ने आंदोलन शुरू कर दिया। उनके समर्थन में रोडवेज व निजी चालक भी सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन

ट्रक चालकों ने शहर के साथ लखनऊ, गोंडा व अन्य हाईवे पर जगह-जगह ट्रकों को खड़ा कर प्रदर्शन किया। इसके चलते दूसरे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। उधर, रोडवेज के चालकों ने बहराइच और रूपईडीहा बस अड्डे पर बसें खड़ी करके प्रदर्शन किया। इसके चलते दोनों डिपो की 130 बसों का संचालन शाम तक ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश वीडी मिश्रा का कहना है कि सरकार की ओर से बनाए जाने वाले कानून को लेकर चालकों में काफी रोष है। इससे चालक आंदोलित हैं। सरकार को कानून पर पुनर्विचार करना चाहिए।


रोडवेज को हुआ 25 लाख के राजस्व का नुकसान
जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज बस अड्डे से 103 और रूपईडीहा से 27 बसों का संचालन किया जाता है। इन बसों से प्रतिदिन करीब 10 हजार लोग दूसरे जिलों और राज्यों की यात्रा करते हैं। नए साल के पहले दिन बहुत से लोग सैरसपाटे के लिए निकले थे। बिना किसी पूर्व सूचना के सोमवार को अचानक चालकों की ओर से चक्का जाम किए जाने से बसें रोडवेज डिपो पर खड़ी रहीं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक 130 बसों का संचालन ठप रहने से रोडवेज को करीब 25 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा है।
इनसेट
बसें नहीं चलने से परेशान हुए यात्री
नए साल के पहले दिन कतर्नियाघाट घूमकर लौट रहे लखनऊ के इंदिरानगर निवासी विवेक वर्मा, गौरव श्रीवास्तव और संदीप वर्मा शहर के बस अड्डे पर पहुंचे, जहां से उन्हें कोई बस नहीं मिली। उन्हें लखनऊ जाने के लिए दूसरा साधन तलाशने के लिए भटकना पड़ा। इलाज के लिए लखनऊ जा रहे शहर के नाजिरपुरा निवासी अजीम बेग, बड़ीहाट निवासी फुरकान, व्यापार के सिलसिले में लखनऊ जा रहे मोबाइल कारोबारी जीशान, मोहम्मद आशिक, अमन गुप्ता आदि भी बसों का संचालन अचानक बंद होने से परेशान हुए।


लखनऊ हाईवे पर घंटों जाम में फंसे सैकड़ों वाहन
हड़ताल के चलते लखनऊ हाईवे पर नानापारा, कैसरगंज व जरवल रोड के पास ट्रक व दूसरे चालकों ने अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर दिए। इससे नानपारा टोल प्लाजा के पास घंटों जाम लगा रहा। प्लाजा के दोनों तरहफ वाहनों की कतार लगी रहीं। हाईवे बंद होने से कार व दूसरे छोटे वाहन चालकों को दूसरे रास्तों से निकलना पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक ट्रक चालकों के जाम-प्रदर्शन के चलते हजारों लोग परेशान हुए। आवागमन सुचारू करने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात करने के बाद समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed