{"_id":"6643cef4402d83f83909e2d4","slug":"party-candidates-engaged-in-multiplication-after-voting-bahraich-news-c-98-1-slko1013-113868-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मतदान के बाद गुणा-गणित में जुटे पार्टी प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मतदान के बाद गुणा-गणित में जुटे पार्टी प्रत्याशी
Wed, 15 May 2024 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 15 May 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
बहराइच में मंगलवार को लोकसभा चुनाव में मतदान के दूसरे दिन अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्च
सपा व भाजपा कार्यालय पर नहीं दिखाई दी कोई हलचल
कोई अवास, तो कोई चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ मंथन करते दिखाई दिया
संवाद न्यूज एजेंसीबहराइच। बहराइच लोकसभा सीट पर सोमवार को मतदान का समाप्त हो गया है। चुनाव निपटाने के बाद मंगलवार को सपा, भाजपा व बसपा के प्रत्याशियों ने जीत व हार का गुणा-गणित लगाया। कोई अपने चुनाव कार्यालय पर, तो कोई आवास पर अपने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ विधानसभावार बूथ पर पड़े वोटों के आधार पर अपने-अपने वोट की चर्चा करते दिखाई दिए। भाजपा व सपा कार्यालय पर चुनाव से पूर्व का हलचल नहीं दिखाई दी। वहीं बसपा का जिले में कोई अपना कार्यालय न होने से पार्टी प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय पर ही बैठक करते नजर आए।
पूर्व कैबिनेट मंत्री का आवास
सपा से चुनाव लड़ रहे रमेश गौतम मंगलवार को अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ शहर के काजीपुरा मोहल्ला स्थित प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह के आवास पर पंहुचे। इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री के साथ चाय की चुस्कियों के बीच चुनाव में विधानसभावार पड़े वोटों के प्रतिशत पर मंथन करते दिखाई दिए। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों की स्थित की जानकारी देते हुए मत प्रतिशत के आधार पर चुनाव जीतने की बात कही। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफरउल्ला खां बंटी, मेराज खान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा प्रत्याशी का आवास
भाजपा से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी डाॅ. आनंद गोंड भी अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के बीच चुनाव में पड़े वोटों के आधार पर मंथन करते दिखाई दिए। चुनाव में लगे बूथ कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी को अपने-अपने बूथों की स्थित से अवगत कराते हुए मतदाताओं के रुझान की जानकारी दे रहे थे। भाजपा प्रत्याशी कार्यकर्ताओं से बूथों पर पड़े वोट पर गुणा-गणित लगाते हुए अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिखाई दिए।
विज्ञापन
बसपा का चुनाव कार्यालय
शहर के पुलिस लाइन स्थित कोतवाली देहात के सामने बसपा प्रत्याशी बृजेश सोनकर ने चुनाव कार्यालय बना रखा है। मंगलवार को बसपा प्रत्याशी पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय गौतम समेत अन्य पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव में विधानसभावार पड़े वोटों पर मंथन करते हुए दिखाई दिए। हालांकि बसपा प्रत्याशी चुनाव पड़े बसपा के कैडर व अन्य वोट के प्रति काफी असहज दिखाई दे रहे थे। कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी चुनाव में पड़े मतों को देखते हुए उनके चेहरे पर प्रसन्नता का भाव नहीं दिखाई दिया।