{"_id":"67607aa68a24829d34051924","slug":"parents-should-be-alert-about-children-in-increasing-cold-bahraich-news-c-98-1-slko1013-124086-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बढ़ती ठंड में बच्चों के प्रति सजग रहे अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बढ़ती ठंड में बच्चों के प्रति सजग रहे अभिभावक
Tue, 17 Dec 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
बहराइच मेडिकल कालेज में सोमवार को खिली धूप में बैठीं महिलाएं व बच्चे।
बहराइच। लगातार मौसम में परिवर्तन के कारण जिले में ठंड काफी बढ़ गई है। इसके चलते बच्चों के स्वास्थ्य पर खासा प्रभाव पड़ रहा है। मेडिकल काॅलेज की ओपीडी में रोजाना अधिक संख्या में बच्चे सर्दी जनित बीमारियों की चपेट में आकर पहुंच रहे हैं।
तराई में मौसम के करवट बदलते ही ठंड के साथ ठिठुरन बढ़ने लगी है। इसकी वजह से बच्चों में सर्दी जनित बीमारियां पैर पसारने लगी हैं। इसके कारण मेडिकल काॅलेज की ओपीडी में रोजाना 200 से 250 बच्चे सर्दी जुकाम बुखार की चपेट में आकर पहुंच रहे हैं। डॉ. अरविंद शुक्ला ने बताया कि इनमें से जिन बच्चों की हालत गंभीर होती है उन्हें भर्ती कर लिया जाता है। इस समय चिल्ड्रेन वार्ड में 51 बच्चे सर्दी जुकाम व बुखार की चपेट में आने से भर्ती है। उन्होंने बताया कि बच्चों में सर्दी जुकाम बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाए और छोटे बच्चों में विशेष सावधानियां बरते।
डाॅक्टरों की सलाह
- सुबह शाम की ठंड से बच्चों को बचाए।
- बच्चों को ठंड में फुल आस्तीन के गर्म कपड़े पहनाए।
- ठंड में सर को ढककर रखें साथ ही जूते-चप्पल पहनाए।
- छोटे बच्चों को मां अपने सीने से लगाकर कंगारू मदर केयर जरूर करें।
- बच्चों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें व नियमित आहार दे।
- बच्चों को सर्दी खांसी बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।