फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Parents killed in road accident, son injured

सड़क हादसे में मां-बाप की मौत, बेटा घायल

Sat, 07 Sep 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Parents killed in road accident, son injured
बहराइच। खैरीघाट से बहराइच आ रही एक तेज रफ्तार बाइक को सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रिपलिंग कर रहे माता और पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत होने से लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के चहलार गांव निवासी अली हुसैन (35) अपने पिता आशिक अली (60) और मां नूरजहां (55) के साथ एक बाइक पर सवार होकर शनिवार को जिला मुख्यालय आ रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान नानपारा-रिसिया मार्ग के बेगमपुर के निकट पहुंचने पर पेट्रोल पंप के पास अचानक मोड़ से दूसरी बाइक आ गई। तेज रफ्तार में आई बाइक ने अली हुसैन की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में आशिक अली और नूरजहां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अली हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में दो लोगों की मौत होने से लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों की मदद से घायल अली हुसैन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। नगर कोतवाली की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे में पति-पत्नी की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed