{"_id":"5888e94e4f1c1b5c02cf611c","slug":"panther-took-the-goat-from-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बकरी को उठा ले गया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से बकरी को उठा ले गया तेंदुआ
अमर उजाला/बहराइच
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए को कुएं से निकाला
- फोटो : ANI
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के अंतर्गत रामपुर रेतिया गांव निवासी एक ग्रामीण के घर से मंगलवार की रात जंगल से आया तेंदुआ बकरी को उठा ले गया। इस मामले में रात मेें ही रेंज कार्यालय पर सूचना दी गई, लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज के अंतर्गत रामपुर रेतिया गांव निवासी रामप्रसाद मंगलवार की रात परिवारीजनों के साथ घर के अंदर सो रहे थे। प्रतिदिन की तरह उन्होंने अपनी बकरियों को आंगन में बांध दिया था।
इसी बीच देर रात करीब 11 बजे जंगल से आया तेंदुआ छलांग लगाकर आंगन में पहुंच गया। मवेशियों की छटपटाहट पर परिवारीजनों की नींद खुल गई। सभी ने खिड़की से झांका तो तेंदुए को देखकर सहम गए। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद गांव के लोगों ने भी हांका लगाया। जिसके चलते तेंदुआ एक बकरी को जंगल की ओर घसीट ले गया। इस मामले में रात में ही रेंज कार्यालय पर सूचना दी गई, लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। तेंदुए की आमद से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।