{"_id":"6ad905ac78b26916c7025730","slug":"panic-as-crocodiles-are-spotted-at-the-ghat-and-pond-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-158969-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: घाट और तालाब में मगरमच्छ दिखने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: घाट और तालाब में मगरमच्छ दिखने से दहशत
Thu, 22 Oct 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
सिलौटा घाट पर बैठा मगरमच्छ। -संवाद
बौंडी/शिवपुर। जिले में बुधवार को सिलौटा घाट और मक्का पुरवा के पास तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों को सतर्क किया गया।
सिलौटा घाट पर मूर्ति विसर्जन से ठीक पहले मगरमच्छ दिखा। उस समय गुंजौली, रेहुवा और बेहटा से आठ मूर्तियां विसर्जन के लिए लाई जा रही थीं। वन विभाग की टीम मौजूद न होने पर एसआई कामेश्वर यादव और हेडमोहर्रिर नरेंद्र भारती ने टीम के साथ मोर्चा संभाला और घाट के आसपास बैरिकेडिंग कराई। एसओ संजीव वर्मा की सूचना पर रेंजर ओंकार नाथ यादव के निर्देश पर वनकर्मी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को सतर्क किया।
उधर, शिवपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मक्का पुरवा के पास तालाब में मगरमच्छ दिखने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के प्रशासक वारिस अली की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जायजा लिया, लेकिन मगरमच्छ के पानी में चले जाने से रेस्क्यू नहीं हो सका।
वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम निगरानी कर रही है। मगरमच्छ के बाहर दिखाई देने पर रेस्क्यू किया जाएगा। ग्रामीणों से तालाब से दूर रहने और बच्चों को वहां न जाने देने की अपील की गई है।