फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Panchayat

पंचायत चुनाव की नहीं जारी हुई सूची, इंतजार करते रहे लोग

Sat, 20 Mar 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Panchayat
बहराइच। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची बनाने में जुटे अफसरों व कर्मचारियों की माथापच्ची शनिवार देर रात तक जारी रही। समीकरणों का मिलान करने में सभी जुटे रहे। वहीं, सूची की जानकारी लेने के लिए लोग भी विकास भवन का चक्कर काटते नजर आए।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की संशोधित आरक्षण सूची शनिवार को प्रकाशित की जानी थी। रोस्टर के अनुसार सूची को प्रकाशित करने की समय सीमा शनिवार और रविवार निर्धारित की गई है। सूची बनाने में कर्मचारियों और अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य की सूची को वर्ष 2015 के मूल आधार के अनुसार किया जाना है। ऐसे में उलटफेर होने के बाद अधिकारी आरक्षण का मिलान करने के लिए शनिवार को भी देर रात तक विकास भवन में जमे रहे। वहीं सूची के बारे में जानकारी लेने वाले लोग भी विकास भवन का चक्कर काटते दिखे। डीपीआरओ उमाकांत पांडेय ने बताया कि देर रात या रविवार सुबह तक ही सूची जारी होना संभव होगा। अभी सूची को अंतिम रुप नहीं दिया जा सका है। वहीं, पंचायत चुनाव की अनंतिम सूची जारी होने के बाद 23 मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्तियां को एकत्र करने के बाद उनका निस्तारण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed