फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Paddy procurement started, silence at purchasing centers

धान खरीद शुरू, क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा

Fri, 01 Nov 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement started, silence at purchasing centers
बाबागंज में बंद धान खरीद केंद्र। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जिले में धान की खरीद शुक्रवार से औपचारिकताओं के बीच शुरू हो गई है। धान क्रय केंद्रों पर बैनर टांग दिए गए हैं, लेकिन अभी धान खरीद का सिलसिला नहीं शुरू हो सका है। जिले में धान खरीद के लिए 78 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। मगर इन क्रय केंद्रों पर पहले दिन बोहनी तक नहीं हो पाई है। शुक्रवार को धान खरीद केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

शासन की ओर से जिले में एक नवंबर से धान खरीद शुरू किए जाने के निर्देश दिए गए थे। धान खरीद के लिए जिलाधिकारी शंभु कुमार की ओर से विभिन्न क्रय एजेंसियों के माध्यम से 78 क्रय केंद्रों को अनुमोदन प्रदान किया गया था। 78 क्रय केंद्रों पर 1.05 लाख मीट्रिक टन धान खरीद करने की तैयारी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्थापित किए गए अधिक धान क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। पीसीएफ के 55 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। मगर इनके किसी भी क्रय केंद्र पर अभी तक खरीद नहीं शुरू हो सकी है। धान खरीद में बोरों की कमी आड़े नहीं आने का हवाला देते हुए आठ लाख बोरों की खेप पहुंचने की बात बताई गई थी। मगर कुछ क्रय केंद्रों पर बोरों की उपलब्धता भी सुनिश्चित नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक कांटे भी अधिकतर केंद्रों पर नहीं पहुंच सके हैं। महज बैनर टांगकर औपचारिकताओं के बीच धान की खरीद शुरू की गई है। मगर पहले दिन किसी भी धान क्रय केंद्र पर बोहनी तक नहीं हो पाई है। ऐसे में लक्ष्य के पूरा होने पर भी संकट मंडरा रहा है।
धान खरीद के नोडल अधिकारी एडीएम जयचंद पांडेय ने बताया कि अभी खेतों में ही धान लगा हुआ है। बाजार में धान पहुंचते ही खरीद शुरू की जाएगी। धान क्रय केंद्र नहीं खुलने पर केंद्र प्रभारी और एजेंसी प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

1835 रुपये प्रति क्विंटल होगी खरीद
डिप्टी आरएमओ संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस बार प्रति क्विंटल 1815 रुपये में सामान्य व 1835 रुपये में उच्च श्रेणी की दर से धान की खरीद किए जाने का निर्देश आया है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि जिन किसानों ने पंजीयन नहीं कराया है। वह किसान पंजीयन करा लें। पंजीयन के बाद ही किसानों के धान की खरीद संभव हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed