{"_id":"5fe4cd318ebc3e3f755e0017","slug":"paddy-not-being-purchased-for-a-month-bahraich-news-lko5565911175","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से नहीं खरीदा जा रहा धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से नहीं खरीदा जा रहा धान
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। गल्ला मंडी में संचालित धान क्रय केंद्रों का उपजिलाधिकारी ने गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने बताया कि एक माह से उनके धान की खरीद नहीं हो रही है। इस पर एसडीएम ने सचिव से कारण पूछा। साथ ही टोकन रजिस्टर मांगा। लेकिन कर्मचारी टोकन रजिस्टर नहीं दिखा सके। इस पर सचिव को कड़ी फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान खाद्य व रसद विभाग के प्रभारी अनुपस्थित मिले। फल मंडी की दुकानों में सब्जी की दुकान संचालित होने पर नोटिस जारी करने के निर्देश सचिव को दिए।
नगर के गल्ला मंडी में संचालित धान क्रय केंद्रों पर किसानों का धान एक माह बाद भी नहीं खरीदा जा रहा था। किसानों ने एसडीएम को शिकायत करते हुए बताया कि बिचौलियों का धान प्रतिदिन खरीदा जा रहा है। इस पर गुरुवार को उपजिलाधिकारी आईएएस सूरज पटेल गल्लामंडी समिति में स्थापित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंच गए। यहां पर किसानों ने बयान दिया कि एक और दो माह से धान खरीद नहीं हो रही है। बिचौलियों से खरीदा जा रहा है। इस पर एसडीएम ने मंडी सचिव मुकेश त्रिपाठी से टोकन रजिस्टर मांगा। दोनों केंद्रों का रजिस्टर सचिव नहीं दिखा सके। काफी देर बाद अपूर्ण रजिस्टर लेकर आए। जिसमें छोटे किसानों का अंकन किया गया था। खाद्य एवं रसद विभाग के केंद्र पर किसान हरिपाल सिंह का धान तौला जा रहा था। इनका टोकन और रजिस्टर में अंकन की जानकारी ली। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर सुपरवाइजर से स्पष्टीकरण तलब करने की बात कही।
एसडीएम ने कहा कि खतौनी प्रपत्र किसान लेकर किसान आता है या नहीं, प्रभारी ने बताया कि मुझे जानकारी नहीं है। मंडी में संचालित दुकानों के बारे में एसडीएम ने जानकारी ली तो मंडी सचिव ने बताया कि 44 दुकानें आवंटित की गई हैं। लेकिन दुकान सभी खाली थीं। इस पर एसडीएम ने कहा कि धान बाहर पड़ा खराब हो रहा है। इसको दुकानों में रखा जाए। इस दौरान खाद्य एवं रसद विभाग प्रभारी मनोज सिंह अनुपस्थित थे। इस पर एसडीएम बिफर पड़े। इसके बाद एसडीएम सब्जी मंडी पहुंचे। यहां पर फल मंडी व सब्जी मंडी देखी। मंडी समिति द्वारा सब्जी व्यवसायियों को 20 दुकान आवंटित हैं। लेकिन मौके पर कोई व्यवसाय नहीं करता मिला। सब्जी की दुकान फल व्यवसायियों को किराये पर दे गई हैं। चार दुकानों को सीज कर कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन
किसानों ने सुनाई व्यथा
नानपारा तहसील के सरैया गांव निवासी रामसूरत ने बताया कि दो माह से 40 क्विंटल धान तौला नहीं गया है। ककरहा बोधवा निवासी रविशंकर का 15 क्विंटल धान 13 दिन से नहीं खरीदा गया। बुधसागर का 45 क्विंटल और वीरेंद्र कुमार निवासी शिवपुर के 50 क्विंटल धान की खरीद नहीं हुई है। किसानों ने बताया कि मटेरा, गिरधरपुर, बाबागंज का सेंटर नहीं खुला है और न ही खरीदारी हो रही है। इस पर एसडीएम ने लेखपालों से धान क्रय केंद्र जाकर मौके की रिपोर्ट मांगी है।