फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Our existence is not without a worker in party

बिना कार्यकर्ता पार्टी में नहीं हमारा कोई अस्तित्व

Sat, 03 Aug 2019 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Our existence is not without a worker in party
बहराइच में शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में लोगों को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिं - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को बहराइच जनपद का दौरा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाएं। बिना कार्यकर्ता के पार्टी में हमारा कोई अस्तित्व नहीं है। उन्होंने गुल्लाबीर मंदिर में पौधरोपण भी किया। हालांकि अपने दौरे पर वह उन्नाव कांड को लेकर बढ़ रहीं भाजपा की मुश्किलों के कारण मीडिया से बातचीत करने से किनारा कसते दिखाई दिए।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कार्यकर्ताओं ने घाघराघाट पुल पर स्वागत किया। रास्ते में जरवल, कैसरगंज, फखरपुर, टिकोरामोड़ आदि जगहों पर भी स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बहराइच जनपद की धरती संगठन के दृष्टिकोण से भाजपा के लिए हमेशा उन्नतशील रही है।
विज्ञापन

हम सभी को ध्यान रखना होगा कि बिना कार्यकर्ता के पार्टी में हमारा कोई अस्तित्व नहीं है। सभी को सम्मान देने से ही हमारा भी सम्मान बढ़ता है। सदस्यता अभियान को प्राथमिकता के आधार पर लेकर जनपद को सबसे आगे रखें। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी कहा कि पार्टी की ओर से पूरे जिले में बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया है। लक्ष्य से बढ़कर हम सभी सदस्य बनाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम के बाद गुल्लाबीर मंदिर पहुंचे। यहां पौधरोपण करने के साथ ही प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदेश अध्यक्ष ने दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई। इ
स मौके पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल, विधायक सुभाष त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी, क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी, जिला प्रभारी भिखारी सिंह, रणविजय सिंह, डॉ. जितेंद्र त्रिपाठी, नन्हेंलाल लोधी, कमल बहादुर सिंह, संचित सिंह, श्रीनाथ शुक्ला आदि मौजूद रहे।

साझा किए युवा मोर्चा के कार्यकाल के अनुभव
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाषण के दौरान अपने युवा मोर्चा के कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवा मोर्चा में कार्य के दौरान जिले के युवा नेता राहुल राय व राघवेंद्र प्रताप सिंह के साथ काफी मशक्कत की गई। संगठन को मजबूत करने के लिए आज भी युवाओं को इसी तरह से एकजुटता दिखानी होगी। तभी जमीनी स्तर पर बदलाव नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed