फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   order of BSA to headmasters

स्कूल खुलने से पहले हेडमास्टरों को अल्टीमेटम

Tue, 30 Jun 2015 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 30 Jun 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टी खत्म हो गई है। बुधवार से जिले के परिषदीय और माध्यमिक विद्यालय खुल जाएंगे। पठन-पाठन शुरू होने के साथ ही ककहरे के स्वर सुनाई देंगे। होगा। अवकाश के बाद खुल रहे विद्यालयों में गुणवत्तायुक्त पठन-पाठन के लिए पांच जुलाई से टास्क फोर्स विद्यालयों का औचक निरीक्षण करेगी। इससे पहले खंड शिक्षा अधिकारी स्कूलों का मुआयना कर स्थिति जांचेंगे। इस दौरान अगर शौचालय दुरुस्त नहीं मिले तो हेडमास्टर पर गाज गिरेगी।
विज्ञापन


जिले में इस बार शैक्षिक सत्र की शुरुआत एक अप्रैल से शुरू हो चुकी है। गर्मी की छुट्टी के चलते 20 मई से विद्यालय बंद हो गए थे। एक माह 10 दिन की छुट्टी के बाद बुधवार को सभी विद्यालय खुल जाएंगे। परिषदीय विद्यालय सुबह आठ बजे से अपराह्न एक बजे तक संचालित होंगे।
विज्ञापन


विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समुचित व्यवस्थाओं के लिए बीएसए डॉ. अमरकांत सिंह ने सभी 14 ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। बीएसए ने बताया कि छात्रों का नामांकन 15 जुलाई तक पूर्ण कर मिड-डे मील व्यवस्था का सुचारु संचालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति 80 प्रतिशत से कम नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक जुलाई से पांच जुलाई तक सभी खंड शिक्षा अधिकारी अपने विकास क्षेत्र के स्कूलों का मुआयना कर रिपोर्ट देंगे। इसके बाद पांच जुलाई से जिला स्तरीय टास्क फोर्स स्कूलों में छापेमारी करके शिक्षा, छात्रों की उपस्थिति, मिड-डे मील व अन्य व्यवस्थाएं जांचेगी।

इस दौरान अगर शौचालय दुरुस्त नहीं मिले तो संबंधित स्कूल के हेडमास्टर के निलंबन की कार्रवाई होगी। मिड-डे मील व अन्य व्यवस्थाएं सुचारु न होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

प्रत्येक बुधवार को मिलेगा दूध
बीएसए ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी स्कूलों में प्रत्येक बुधवार को बच्चो को 50-50 मिलीलीटर दूध दिया जाएगा। जिससे कि छात्र कुपोषण के शिकार न हों। उन्होंने कहा कि इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।

दो दिन में भेजी जाएगी सत्यापन सूची
बीएसए ने बताया कि प्रथम चरण में 1568 शिक्षामित्रों का समायोजन सहायक अध्यापक के पद पर हुआ है। इन सभी समायोजित सहायक अध्यापकों का डाटा फीडिंग का कार्य मंगलवार को पूर्ण हो गया। दो दिन में सत्यापन के लिए पत्र    भेजे जाएंगे।


शासन के निर्देश का इंतजार
बीएसए ने कहा कि 847 शिक्षामित्र अभी समायोजन से वंचित हैं। मामले में शासन को पत्र लिखा है। निर्देश मिलने का इंतजार है। जुलाई के प्रथम सप्ताह में निर्देश मिल सकता है। निर्देश मिलते ही समायोजन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed