फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Opposition parties sweep in due to booth workers

बूथ कार्यकर्ताओं की बदौलत ही विपक्षी पार्टियों का सूपड़ा साफ

Mon, 14 Oct 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Opposition parties sweep in due to booth workers
बलहा में भाजपा की सभा में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : BAHRAICH
गायघाट (बहराइच)। बलहा विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष के बाद भाजपा ने प्रत्याशी के समर्थन में प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल को बलहा भेजकर बूथ कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। उन्होंने बलहा में बूथ कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र ने दिया।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल बूथ स्तर के सम्मेलन को संबोधित करने बलहा विधान सभा अंतर्गत मिहींपुरवा स्थित हरियाणा सीड्स गोदाम पहुंचे। उन्होंने बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता चाहे वह छोटा हो या बड़ा, भाजपा के लिए पूंजी के समान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं की बदौलत ही कहती है मेरा बूथ सबसे मजबूत। वहीं, उन्होंने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव, भाजपा ने अपने बूथ कार्यकर्ताओं की बदौलत ही विपक्षी पार्टियों का सूपड़ा साफ कर दिया और भाजपा आने वाले दिनों में भी अपने बूथ कार्यकर्ताओं की बदौलत नयें-नयें कीर्तिमान स्थापित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वक्त बहुत कम है, अभी से हमें कमर कस लेनी है। ताकि विपक्षी पार्टियों की जमानत जब्त करवाकर अपने प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत के साथ विधानसभा पहुंचाया जा सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने की। मंच का संचालन विधान सभा संयोजक योगेश प्रताप सिंह ने किया।

इस मौके पर प्रदेश मंत्री विधानसभा उपचुनाव प्रभारी अनूप गुत्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद अक्षयवर लाल गोंड, कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री प्रद्युम्न, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री रामसुन्दर चौधरी, जिला विस्तारक कमल बहादुर सिंह, गोदावरी मिश्रा, निर्मल जीत गौतम, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, विधायक नानपारा माधुरी वर्मा, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, पूर्व विधायक अरुणवीर सिंह, जिला प्रभारी भिखारी सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री पुरुषार्थ सिंह, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा बृजेश पांडे, जिला मीडिया प्रभारी राहुल राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed