फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Operation started in trauma center, six doctors deployed

Bahraich News: ट्रॉमा सेंटर में ऑपरेशन शुरू, तैनात हुए छह डॉक्टर

Wed, 03 Sep 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 03 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Operation started in trauma center, six doctors deployed
बहराइच। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद बहराइच शहर स्थित ट्रॉमा सेंटर मरीजों के लिए पूरी तरह शुरू हो गया। चांदपुर चौराहा स्थित पुराने मलेरिया अस्पताल परिसर में 168.76 लाख की लागत से बने ट्रॉमा सेंटर में सोमवार से गंभीर मरीजों को भर्ती कर ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। अब सड़क हादसे और आपात स्थिति में फंसे मरीजों को इलाज के लिए लखनऊ नहीं दौड़ना पड़ेगा।
विज्ञापन




करीब आधे दशक तक यह ट्रॉमा सेंटर सिर्फ इमारत बनकर खड़ा रहा। न डॉक्टर तैनात हुए, न ही मरीजों का इलाज शुरू हो पाया। पिछले महीने ओपीडी खुलने के बाद यहां केवल दवाइयां ही दी जा रही थीं, लेकिन अब विभाग ने छह डॉक्टरों की तैनाती कर ऑपरेशन की सुविधा भी शुरू करवा दी है।
विज्ञापन



ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. रामकिशोर सिंह राठौर ने बताया कि सेंटर में कुल 40 बेड हैं। मरीजों की देखभाल के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं। यहां दो जनरल सर्जन, दो आर्थोपेडिक, छह इमरजेंसी डॉक्टर, 15 नर्स और नौ मल्टीटास्क वर्कर की तैनाती की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी डॉ. राठौर ने बताया कि सोमवार को एक गंभीर मरीज का ऑपरेशन किया गया। वर्तमान में छह मरीज ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यदि किसी गंभीर मामले में अतिरिक्त विशेषज्ञ की जरूरत पड़ी, तो मेडिकल कॉलेज से तुरंत संपर्क कर डॉक्टर बुलाए जाएंगे।





नए सर्जन ने संभाला कार्यभार
जिला अस्पताल में पहले तैनात रह चुके वरिष्ठ सर्जन डॉ. आरके बसंत की ट्रॉमा सेंटर में नियुक्ति हो चुकी है। उन्होंने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया।




बिजली की समस्या से दिक्कत
चांदपुरा क्षेत्र में मंगलवार को काफी देर तक बिजी आपूर्ति बाधित रही, इसके चलते ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी में काम कर रहे डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। इन्वर्टर भी डिस्चार्ज रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed