फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Operation of two canceled trains started

निरस्त दो ट्रेनों का संचालन शुरू

Sat, 31 Aug 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Operation of two canceled trains started
बिछिया (बहराइच)। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से मैलानी-बहराइच रेल प्रखंड पर चल रहीं मीटरगेज ट्रेनों में दो ट्रेनों का संचालन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 15 दिन पूर्व बंद कर दिया गया था। इन ट्रेनों का संचालन शनिवार से तिकुनिया से शुरू कर दिया गया है। अब यह गाड़ियां अगले आदेश तक संचालित होती रहेंगी। इससे रेल यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

मैलानी-बहराइच के बीच ट्रेनों का संचालन हो रहा था। इस रूट पर छह ट्रेनें संचालित की जा रही थीं। मैलानी रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य होने के चलते दो ट्रेनों 52254 और 52253 का संचालन 11 दिनों के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

29 अगस्त को ट्रेन पुन: संचालन की बात कही गई थी। लेकिन तैयारियां पूरी न होने के कारण इन दो ट्रेनों का संचालन 31 अगस्त से पुन: शुरू कर दिया गया है। पहली ट्रेन अपने निर्धारित समय से शनिवार को सुबह तिकुनिया से बहराइच के लिए रवाना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों के पुन: संचालन से बहराइच व लखीमपुर खीरी जिले के यात्रियों में खुशी की लहर है। इससे पहले ट्रेनें रद्द होने के कारण यात्रियों को असुविधा हो रही थी। ट्रेनों के पुन: संचालन के पहले दिन बिछिया, मुर्तिहा, मिहींपुरवा, नानपारा, मटेरा, रिसिया आदि स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या काफी कम देखने को मिली।

इस बारे में स्टेशन अधीक्षक मदन मोहन प्रसाद ने बताया कि अगले आदेश तक ट्रेनों का संचालन पहले की तरह किया जाता रहेगा। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed