फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   One madrasa in border area sealed, one warned

Bahraich News: सीमा क्षेत्र का एक मदरसा सील, एक को चेतावनी

Wed, 30 Apr 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 30 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
One madrasa in border area sealed, one warned
मिहींपुरवा क्षेत्र में अवैध मदरसे को सील करवाते अल्प संख्यक कल्याण अ​धिकारी।
बहराइच। सीमा क्षेत्र में दूसरे दिन मंगलवार को भी मदरसे की जांच का अभियान चला। इस दौरान बिना कागजात के मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र में संचालित एक मदरसे को टीम ने सील कर दिया, जबकि एक को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


भारत नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित मदरसे पर मंगलवार को भी कार्रवाई की गई। कार्रवाई में मोतीपुर थाना के मदरसा दारुल उलूम अजीजिया हदीकतुल नोमान दरोगापुरवा की सघन जांच की गई। वैध दस्तावेज मांगे गए। मदरसा संचालक अब्दुल अजीज मदरसे की भूमि और आय-व्यय, प्रवेश एवं छात्र उपस्थित रजिस्टर समेत कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके।
विज्ञापन

यह मदरसा अनियमित तरीके से संचालित पाया गया। इस पर टीम ने मदरसे को सील कर दिया। साथ ही संचालक को वैध कागजात प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। वहीं, मदरसा दारुल उलूम अहले सुन्नत गौसुलवरा दरोगापुरवा और मदरसा अरबिया इस्लामिया अनवारुल कुरान गोपिया की जांच में भी कमियां पाई गईं। इस पर दोनों के संचालकों को मदरसा संचालित न किए जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक पांच किए गए सील
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि अवैध रूप से चल रहे मदरसों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। अभियान नेपाल सीमा से तकरीबन 15 किमी के दायरे में चल रहा है। जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए मदरसों को सील किया जाएगा। दो दिवसीय कार्रवाई के दौरान करीब 12 से अधिक मदरसों की जांच की गई। जिसमें से अब तक पांच मदरसे सील किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed