फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   One killed, six injured in road accidents

सड़क हादसों में एक की मौत, छह घायल

Thu, 12 Mar 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
One killed, six injured in road accidents
बहराइच/रुपईडीहा। रामगांव थाना क्षेत्र और नेपाल में हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रामगांव थाना अंतर्गत बहराइच-नानपारा मार्ग के अकेलवा गांव के निकट रुपईडीहा की ओर से आ रही एक इनोवा ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। वहीं पीछे से आ रही मटेरा थाने की जीप भी भिड़ गई।
विज्ञापन

हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने इनोवा में फंसे घायलों को पुलिस की मदद से बाहर निकाला। उनकी पहचान रुपईडीहा निवासी रियाज अहमद और मोहम्मद उमर के रूप में हुई। गाड़ी को खाली किया जा रहा था तो उसमें काफी मात्रा में पाकिस्तानी छुहारा, डली, इलायची आदि नेपाल की तस्करी का सामान भी बरामद हुआ। उधर, पुलिस के कुछ जवानों को भी हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे नेपाल के कोहलपुर में बस व ऑटो रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। बांके के पुलिस प्रमुख डीएसपी कुलदीप चंद ने बताया कि हादसे में बांके के बैजनाथ गांव सभा निवासी जय बहादुर रोकाय की मौत हो गई, वहीं, मदन शाही, सुजन शाही और जीत बहादुर कामी गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी घायलों को नेपालगंज मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed