फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   One killed in high-speed collision between two bikes

Bahraich News: तेज रफ्तार दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

Tue, 25 Nov 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 25 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
One killed in high-speed collision between two bikes
सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज में बिलखते परिजन।   -संवाद
फखरपुर। लखनऊ–बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर मदन कोठी चौराहे के पास दो तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य का उपचार मेडिकल कॉलेज में जारी है।
विज्ञापन


सुरजना खुर्द गांव निवासी दंपती नरेंद्र (35) और उनकी पत्नी सोनी (30) बाइक से सोमवार सुबह जिला मुख्यालय गए थे। वहां से लौटते समय दोपहर में मदन कोठी चौराहे के पास सामने से आ रहे खालिदपुर निवासी अजमत (21) की बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन



अजमत के साथ मंझारा तौकली कैसरगंज निवासी अनीश (20) भी थे। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलवाकर सभी को तुरंत मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां नरेंद्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी पत्नी सोनी की हालत गंभीर बताई गई है, अन्य दोनों युवकों का भी इलाज चल रहा है। फखरपुर थाना प्रभारी संजीव सिंह चौहान ने बताया कि दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण हुई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed