फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   one dip in pond

तालाब में डूबकर ग्रामीण की मौत

Wed, 11 Sep 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
one dip in pond
बौंडी (बहराइच)। ढोढायल गांव निवासी एक ग्रामीण बुधवार को भैंस चराने गया था। वापस लौटते समय वह गांव के बाहर स्थित तालाब में भैंस को नहलाने लगा। इसी दरम्यान पैर फिसलने से ग्रामीण गहरे पानी में चला गया। डूबकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली देहात अंतर्गत बेड़नापुर चौकी क्षेत्र के ग्राम ढोढायल गांव निवासी कुंवारे (40) पुत्र सालिकराम बुधवार दोपहर तीन बजे भैंस चराने के लिए चरागाह में गया था। शाम पांच बजे के आसपास भैंस चराने के बाद वह वापस घर लौट रहा था।
विज्ञापन

गांव के बाहर पड़ने वाले तालाब में वह भैंस को नहलाने लगा। इसी दौरान पैर फिसलने से वह बीच धारा में चला गया। पानी अधिक होने के कारण डूबकर कुंवारे की मौत हो गई। भैंस बाहर चिल्ला रही थी। इसी दौरान ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने देखा कुंवारे की लाश तालाब में उतरा रही है। परिवार के लोगों को सूचना दी गई। परिवारीजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। शव को पुलिस की मौजूदगी में बाहर निकाला गया। प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed