फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   One crore 62 thousand ballots reached for panchayat elections

पंचायत चुनाव के लिए पहुंचे एक करोड़ 62 हजार मतपत्र

Sun, 27 Dec 2020 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
One crore 62 thousand ballots reached for panchayat elections
बहराइच। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिल्ली से एक करोड़ 62 हजार मतपत्र बहराइच भेजे गए हैं, जिनका चुनाव में प्रयोग किया जाएगा। दिल्ली से खेप पहुंचने के बाद गल्ला मंडी के आठ स्ट्रांग रूम में मतपत्रों को सील कराकर रखवा दिया गया है। प्रभारी अधिकारी की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। अब चुनाव में आवंटन होने पर मतपत्रों को निकाला जाएगा। चुनाव की पल-पल की तैयारियों पर भी आयोग नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की तैयारियां जिले में गति पकड़ती जा रही हैं। जिले के 14 विकास खंडों में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर चुनाव आयोग भी लगातार नजर बनाए हुए है। चुनाव आयोग ने मेसर्स कैपिटल बिजनेस सिस्ट्मस प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली को मतपत्र की छपाई का काम दिया था। कंपनी की ओर से जिले के एक करोड़ 62 हजार 200 मतपत्र भेजने थे, जिन्हें शनिवार को जिले में भेज दिया गया है। मतपत्र आने पर प्रभारी अधिकारी शोभाराम वर्मा की अगुवाई में गल्लामंडी में उनको सुरक्षित रखवाने की कार्रवाई की गई। गल्लामंडी में मतपत्र को रखवाने के लिए आठ स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। जिनमें रविवार देर शाम तक सभी मतपत्र सुरक्षित रख दिए गए। प्रभारी अधिकारी ने बताया कि मतपत्रों की सुरक्षा के लिए सभी कमरों के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। अब चुनाव में आवंटन होने पर मतपत्र बाहर निकाले जाएंगे।
विज्ञापन

मतपत्र आवंटन की स्थिति
ग्राम प्रधान- 2178100
ग्राम पंचायत सदस्य- 2632700
क्षेत्र पंचायत सदस्य- 2630700
जिला पंचायत सदस्य- 2620700
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed