फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Old man dies under suspicious circumstances, daughter claims murder

Bahraich News: संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत, बेटी ने किया हत्या का दावा

Mon, 24 Mar 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 24 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Old man dies under suspicious circumstances, daughter claims murder
बहराइच। कैसरगंज क्षेत्र निवासी एक वृद्ध की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची बेटी ने छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

कुरसंडा निवासी बच्चाराम यादव (75) की शनिवार शाम संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची भागीरथपुरवा निवासी उनकी बेटी सुहागिनी ने पिता के भाइयों व भतीजों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सुहागिनी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पिता बच्चाराम की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। इसका फायदा उठाकर विपक्षियों ने उनकी जमीन अपने नाम लिखवा ली। इसको लेकर उन लोगों ने वाद दायर कर रखा है। सुहागिनी ने कहा कि पहले ही आशंका थी कि विपक्षी उनके पिता की हत्या कर सकते हैं। इसलिए चार फरवरी को भी उच्चाधिकारियों को लिखित तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बीच शनिवार को जमीन हड़पने के लिए विपक्षियों ने उनकी हत्या कर दी। सुहागिनी ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह शव लेने पहुंची तो उन्हें भगा दिया गया। इसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोतवाल हरेंद्र मिश्रा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed