फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Old man crossing the road dies due to vehicle collision

Bahraich News: वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे बुजुर्ग की मौत

Thu, 12 Jan 2023 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Old man crossing the road dies due to vehicle collision
पयागपुर( बहराइच)। बहराइच-गोंडा मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह बलभद्र सिंह महाविद्यालय के पास एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बहराइच-गोंडा मार्ग पर चेतरा मोड़ के स्थित बलभद्र सिंह महाविद्यालय के पास बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 11:00 बजे अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग छिटकर दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 65 वर्ष है। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है, जिसके चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed