फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Officers did cleaning for plastic free Bahraich

Bahraich News: प्लास्टिक मुक्त बहराइच के लिए अफसरों ने की सफाई

Mon, 05 Jan 2026 01:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Officers did cleaning for plastic free Bahraich
बहराइच के शहीद पार्क में स्वच्छता अ​भियान के तहत सफाई करते एसपी व नगर पालिका ईओ। -संवाद
बहराइच। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक रविवार सुबह पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह की अगुवाई में जिलेभर में प्लास्टिक कचरे की सफाई एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एसपी और एएसपी स्वयं मैदान में उतरे और सहयोगियों के साथ झाड़ू उठाकर प्लास्टिक कचरा हटाया।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर अशोक कुमार सिंह और ईओ प्रमिता सिंह के साथ शहीद पार्क बहराइच तथा थाना कोतवाली नगर के पीछे स्थित आवासीय परिसर में पहुंचकर स्वयं श्रमदान किया और अभियान की कमान संभाली। स्वच्छता अभियान में थाना स्तर, पुलिस लाइन और विभिन्न कार्यालयों से गठित 84 टीमें एक साथ मैदान में उतरीं।
विज्ञापन



अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों, सड़कों, पार्कों और अन्य चिन्हित स्थानों पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्रमदान कर प्लास्टिक अपशिष्ट की साफ-सफाई की। इस दौरान आमजन को स्वच्छता अपनाने, प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों से बचने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर एसपी ने कहा कि सभी के सहयोग से ही प्लास्टिक मुक्त बहराइच का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।


एएसपी ग्रामीण ने मरी माता मंदिर परिसर में किया श्रमदान

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डीपी तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मरी माता मंदिर के आसपास श्रमदान कर परिसर को प्लास्टिक कचरे से मुक्त किया। इसके अलावा जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में टीमें बनाकर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed