फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Observers inspected Bharthapur polling station

Bahraich News: प्रेक्षकों ने किया भरथापुर मतदान केंद्र का निरीक्षण

Sun, 05 May 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 05 May 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Observers inspected Bharthapur polling station
बहराइच। विधानसभा क्षेत्र बलहा स्थित भरथापुर मतदान केंद्र का शनिवार को आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य, पुलिस व व्यय प्रेक्षक ने निरीक्षण किया। इस दौरान प्रेक्षकों ने मतदान केंद्र की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए बेलछा बैरियर पर एफएसटी व एसएसटी द्वारा संचालित गतिविधियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग की ओर नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अनिल राज राय, व्यय प्रेक्षक टी सेंथिल मुरुगन व पुलिस प्रेक्षक केएसएसवी सुब्बारेडी बलहा विधानसभा क्षेत्र के दुरुह मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय भरथापुर का निरीक्षण करने पंहुचे। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए उचित दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्रेक्षकों की टीम ने अन्य बूथों का भी निरीक्षण करने के बाद आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए स्थापित कराए बैरियर की भी मौके पर जाकर जांच की। निरीक्षण के दौरान प्रेक्षकों ने बलईगांव के थारू जनजाति के लोगों से मुलाकात कर सभी से लोकतंत्र के महापर्व में 13 मई को अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर निर्भिक होकर मतदान करने की अपील की। इस दौरान सहायक श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदियानी, चंद्रप्रकाश त्रिवेदी व विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed