{"_id":"5dadeca98ebc3e93ce4fc2b0","slug":"observer-commissioner-dig-dm-and-sp-took-stock-bahraich-news-lko488214750","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेक्षक, कमिश्नर, डीआईजी, डीएम व एसपी ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेक्षक, कमिश्नर, डीआईजी, डीएम व एसपी ने लिया जायजा
विज्ञापन
बलहा विधानसभा उपचुनाव में सोमवार को पोलिंग बूथ का निरीक्षण करते प्रेक्षक।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। उपचुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रेक्षक के साथ ही मंडलायुक्त और डीआईजी भी बूथों का दौरा करते रहे। डीएम और एसपी के साथ जिले के अधिकारी भी बूथों का भ्रमण कर मतदान के बारे में जानकारी हासिल करते रहे। कम मतदाताओं के बूथों पर पहुंचने पर मंडलायुक्त ने चिंता जतायी है।
चुनाव आयोग की ओर से बलहा उपचुनाव के लिए आईएएस बीके पांडया को प्रेक्षक बनाकर भेजा गया है। प्रेक्षक सोमवार को उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान का जायजा लेने के लिए सुबह सात बजे ही निकल पड़े। प्रेक्षक ने विधानसभा क्षेत्र के मिहींपुरवा, मोतीपुर, परवानीगौढ़ी, उर्रा, हरखापुर आदि बूथों पर पहुंचकर मतदान के बारे में जानकारी हासिल की।
उधर, देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त अशोक कुमार व डीआईजी डॉ. राकेश सिंह भी मतदान का जायजा लेने के लिए क्षेत्र में दौरा करते रहे। प्राथमिक विद्यालय गुरगुट्टा में बनाए गए बूथ का निरीक्षण करते हुए मंडलायुक्त ने उपचुनाव में कम मतदाताओं के पहुंचने पर चिंता जतायी। उन्होंने इसके पीछे जागरूकता की कमी का अभाव बताया।
विज्ञापन
मतदान का निरीक्षण करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी शंभु कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर भी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा करते रहे। डीएम व एसपी ने सर्वोदय इंटर कॉलेज मिहींपुरवा, मोतीपुर आदि का निरीक्षण किया। एएसपी ग्रामीण रवींद्र सिंह भी एसडीएम पयागपुर बाबूराम, मोतीपुर कीर्तिप्रकाश भारती, सीओ सिटी टीएन दूबे के साथ बूथों का निरीक्षण किया।