फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   oath to atay away from drugs

नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

Fri, 26 Jun 2015 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 26 Jun 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
मादक पदार्थ दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एसपी द्वारा पुलिस कर्मियों को मादक पदार्थ से दूर रहने व लोगों को इससे बचने के लिए जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक गोष्ठी हुई। इसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक ने की।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में एसपी श्रीकांत सिंह ने पुलिस के अफसरों व कर्मचारियों को मादक पदार्थों से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया कहा कि नशा मुक्ति मादक पदार्थ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाने का निर्णय दिसंबर 1987 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा लिया गया था।
विज्ञापन


नशा करने वाले व्यक्ति में आत्मबल नहीं रहता। नशे में डूबा व्यक्ति अपने कृत्यों से सिर्फ अपना ही नहीं दूसरे के परिवार को भी बर्बाद करता है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना  ने कहा कि नशाखोरी की प्रवृत्ति युवाओं में बहुत तेजी से बढ़ रही है। इसके लिए मुख्य रूप से दोषी वह हैं जो इस अवैध व्यापार से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में समाज में रहने वाले हर एक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में लगे लोगों को चिह्नित कर स्थानीय पुलिस को उनकी जानकारी मुहैया कराएं। ताकि मादक पदार्थ के अवैध व्यापार को रोका जा सके।


इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी भिनगा वीर सिंह ने पुलिस कर्मियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान काफी संख्या में पुलिसकर्मी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के विभिन्ना पटलों के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed