{"_id":"5d13af1e8ebc3e3c9f6ba848","slug":"oath-bahraich-news-lko4674285189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों ने लिया समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों ने लिया समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प
विज्ञापन
बहराइच। नशा मुक्ति दिवस पर बुधवार को पुलिस कर्मियों ने समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। समाज में जागरूकता लाते हुए हर व्यक्ति को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में प्रेरित करने को लिए पुलिस कर्मियों कोे शपथ दिलाई गई।
पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने आवास पर तैनात पुलिस कर्मियों को नशा मुक्ति दिवस पर शपथ दिलाई। कहा कि बेहतर व अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए नशे को जड़ से समाप्त करना होगा। तभी हम सभी स्वस्थ और सभ्य समाज की परिकल्पना को साकार कर सकेंगे।
एएसपी नगर अजय प्रताप ने एसपी कार्यालय में तैनात सभी पुलिस कर्मियों को युवाओं के बीच बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को जड़ से मिटाने का संकल्प दिलाया। जनपद के सीओ सिटी कार्यालय में सीओ टीएन दूबे, दरगाह थाने में प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश पांडेय, कोतवाली देहात में प्रभारी निरीक्षक एके सिंह, कोतवाली नगर में डीके श्रीवास्तव ने पुलिस कर्मियों को नशे को समाज से मिटाने का संकल्प दिलाया।