{"_id":"678ea494d0be36d3fa0ab8c2","slug":"nursing-home-was-operating-even-after-being-sealed-case-registered-bahraich-news-c-98-1-slko1007-125614-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सील होने के बाद भी संचालित हो रहा था नर्सिंगहोम, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सील होने के बाद भी संचालित हो रहा था नर्सिंगहोम, केस दर्ज
Tue, 21 Jan 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। कस्बा स्थित परवानी गौढी जाने वाले मार्ग पर अवैध तरीके से नर्सिंगहोम का संचालन किया जा रहा था। सीएमओ की गठित टीम ने जांच कर छह जनवरी को उसे सील कर दिया था लेकिन नर्सिंगहोम संचालक ने ताला तोड़कर संचालन पुन: शुरू कर दिया। थाने की पुलिस ने सीएचसी के अधीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिहींपुरवा कस्बा स्थित परवानी गौढ़ी मार्ग पर सत्यम नर्सिंगहोम का संचालन किया जा रहा था। आसपास के कुछ ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सीएमओ से की थी। सीएमओ ने टीम गठित कर जांच कराई थी। इसमें नर्सिंगहोम अवैध तरीके से संचालित होना पाया गया। सीएमओ के निर्देश पर तहसीलदार की मौजूदगी में टीम ने छह जनवरी को नर्सिंगहोम पर अपना ताला लगाते हुए सील कर दिया था, लेकिन नर्सिंगहोम संचालक नंदकिशोर यादव ने सील व ताला तोड़कर नर्सिंगहोम का पुन: संचालन शुरू कर दिया।
इसकी जानकारी होने पर सोमवार को मोतीपुर के सीएचसी अधीक्षक डाॅ.मनु शर्मा ने नर्सिंगहोम संचालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। मोतीपुर के एसओ राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।