फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Now the long-distance buses will transport Neer

अब लंबी दूरी की बसों में मिलेगा परिवहन नीर

Mon, 23 May 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 23 May 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Now the long-distance buses will transport Neer
एआरएम ने बसों में आइस बॉक्स रखकर किया योजना का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
परिवहन निगम ने लंबी दूरी की बसों पर परिवहन नीर की व्यवस्था प्रारंभ करा दी है। सोमवार को एआरएम ने बसों में आइस बॉक्स रखकर योजना का उद्घाटन करते हुए बसों को रवाना किया। शासन द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए मई माह के दूसरे सप्ताह में यात्रियों के लिए परिवहन नीर योजना का आरंभ किया था।
विज्ञापन


योजना को परिवहन राज्यमंत्री ने लखनऊ मुख्यालय से हरी झंडी दिखाई थी। मौजूदा समय जिला मुख्यालय स्थित रोउवेज बस अड्डा निर्माणाधीन अवस्था में हैं। इसके चलते बस अड्डे पर स्थान उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। जिससे शासन की यह योजना जिले में परवान नही चढ़ पा रही थी।
विज्ञापन


हालांकि रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर वैकल्पिक व्यवस्था कर सोमवार को योजना को अंतिम रूप देते हुए फिलहाल लंबी दूरी की बसो में परिवहन नीर का आइस बॉक्स रखकर बसों को संचालित करा दिया है। एआरएम अवधेश कुमार पाल ने बताया कि गर्मी को देखते हुए बस अड्डा परिसर के एक कक्ष में फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोमवार को लखनऊ, कानपुर, हरीद्वार व दिल्ली की बसो में परिवहन नीर का आइस बॉक्स रखकर बसों को रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि योजना के आरंभ में लंबी दूरी की बसों में ही व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed