फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   notice to three CDPO

तीन सीडीपीओ का वेतन रोककर जवाब तलब

Thu, 23 Jul 2015 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 23 Jul 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। राज्य पोषण मिशन की समीक्षा करते हुए डीएम ने विकासखंड बलहा के चयनित बच्चों में अपेक्षित सुधार न मिलने पर एमओआईसी एवं सीडीपीओ बलहा का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


महसी व हुजूरपुर की भी लगभग यही स्थिति मिलने पर दोनों ब्लॉक की सीडीपीओ से स्पष्टीकरण तलब करते हुए वेतन रोक दिया गया है।

वहीं, समीक्षा बैठक से नदारद एमओआईसी रिसिया का भी वेतन रोककर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

विकास भवन सभागार में राज्य पोषण मिशन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पाया कि बलहा, महसी और हुजूरपुर में अतिकुपोषित बच्चों की स्थिति ठीक नहीं है।

इसके चलते उन्होंने बलहा के एमओआईसी डॉ. आरके कुरील एवं सीडीपीओ बलहा प्रियंका सिंह का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।

महसी व हुजूरपुर की भी लगभग यही स्थिति मिलने पर महसी की सीडीपीओ विमला व हुजूरपुर की प्रभारी सीडीपीओ दीपा गुप्ता से स्पष्टीकरण तलब करते हुए वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक से नदारद एमओआईसी रिसिया डॉ अजय का भी वेतन रोककर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

डीएम ने कहा कि बीडीओ व सीडीपीओ संयुक्त रूप से ग्रामवार समीक्षा कर अच्छा एवं खराब कार्य करने वाले ऑगनबाड़ी केन्द्रों की अलग अलग सूची तैयार करें, ताकि बेहतर कार्य करने वालों कर्मियों को पुरस्कृत करने के साथ ही खराब कार्य करने वालों को दंडित करने की कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्त सीडीपीओ को निर्देश दिया गया कि चयनित ग्रामों का सप्ताह में एक बार अवश्य भ्रमण करें तथा चिह्नित अतिकुपोषित बच्चों की प्रगति का जायजा लें।

डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिया कि ऐसे चयनित ग्राम जहॉ पर स्वास्थ्य वर्कर नहीं है, वहॉ पर तत्काल उनकी तैनाती करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed