फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Notice to seven people who did plotting without getting the map approved

Bahraich News: नक्शा पास कराए बिना प्लाॅटिंग करने वाले सात लोगों को नोटिस

Sun, 20 Apr 2025 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 20 Apr 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Notice to seven people who did plotting without getting the map approved
बहराइच। नक्शा पास कराए बिना सात लोगों ने प्लॉटिंग का काम शुरू कर दिया। ऐसे सात लोगों को सिटी मजिस्ट्रेट ने नोटिस दिया है। इन सभी लोगों के प्लान पर बुलडोजर चलाया जाएगा। इससे पहले तहसील से विक्रय की जाने वाली भूमि का ब्योरा मांगा गया है। रिपोर्ट आने के बाद रजिस्ट्रार को भी इन भूमि का बैनामा न करने का आदेश जारी होगा।
विज्ञापन


भूमि का प्लॉटिंग करने से पूर्व उसका नक्शा पास होना अनिवार्य है। इसमें रास्ते के साथ सीवर व अन्य सुविधाओं का होना अनिवार्य है। लेकिन जिले में सात लोग बिना नक्शा पास कराए ही भूमि की प्लॉटिंग कर रहे हैं। इनको सिटी मजिस्ट्रेट ने शनिवार को नोटिस जारी किया है। नोटिस पाने वालों में अभिनव गुप्ता, अफजल निवासी मोहल्ला मीरपुर, ऋषि सोनी निवासी ग्राम जगतापुर, आजम निवासी शेखदहीर, शहबाज निवासी ग्राम शेखदहीर, मुन्ने बाबू निवासी ग्राम रामगांव व राशिद महमूद निवासी मीरपुर का नाम शामिल है।
विज्ञापन

इन लोगों को नोटिस देने के साथ ही तहसील को पत्र लिखकर प्लॉटिंग की जाने वाली भूमि का गाटा संख्या और जमीन मालिक की जानकारी तलब की गई है। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने बताया कि बिना नक्शा पास कराए प्लॉटिंग करना अवैध है। ऐसे सात लोगों को नोटिस जारी किया गया है। ऐसे लोगों से कोई भूमि क्रय न करें। अन्यथा भूमि पर बनने वाले भवन का नक्शा पास नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed